ऋषिकेश : “खैरी के दिन” के निर्देशक एवं कलाकारों को गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

ऋषिकेश- अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सफलता के परचम लहरा रही उत्तराखंडी फीचर फिल्म खैरी का दिन के कलाकारों को सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून रोड़ स्थित महासभा के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक व तमाम कलाकारों की सराहना करते हुए महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने उनको पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लंबे अर्से के बाद कोई गढ़वाली फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरा उतर पाई है।इसका पूरा श्रेय फिल्म का लाजवाब निर्देशन करने वाले अशोक चौहान व सभी कलाकारों के उम्दा अभिनय को जाता है। डॉ राजे नेगी ने बताया कि आज से तीन दशक पूर्व गढ़वाली फीचर फिल्म घरजवें और चक्रचाल के बाद खेरी का दिन एक मात्र फ़िल्म है जो जबरदस्त रूप से सूपरहिट साबित हुई है।इस दौरान फिल्म के प्रचार प्रसार में सहयोग के लिए फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान ने बताया कि दर्शकों की जबरदस्त डिमांड के बाद एक सप्ताह तक आगे भी फिल्म का प्रदर्शन रामा पैलेस थियेटर में जारी रहेगा। कल से लगने वाले शो में यह फ़िल्म ऋषिकेश नगर के सरकारी एवं पब्लिक स्कूल के बच्चो को दिखाई जाएगी ताकि बच्चे भी अपनी बोली,भाषा,संस्कृति से रूबरू हो सकें।

ALSO READ:  UK : कांग्रेस का हल्द्वानी में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पुतला दहन प्रदर्शन 

इस अवसर पर फिल्म अभिनेत्री गीता उनियाल,पूजा काला,शुभांगी देवली,रीता भंडारी, अभिनेता राजेश मालगुडी एवं रणवीर चौहान,लोक गायक धूम सिंह रावत,उत्तम सिंह असवाल आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहें।

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English