ऋषिकेश :दुखद-राजा जी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में तैनात वन दरोगा उदय सिंह रौथाण का एम्स में निधन, गाँव में पिता को पता चला तो वो भी चल बसे

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रायवाला क्षेत्र के पास लगे राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में तैनात वन दरोगा का संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है. बेटे की मौत की खबर सुनकर उनके पिता को गहरा सदमा लगा और चमोली जिले में पैतृक गांव में उनका भी निधन हो गया। मोतीचूर रेंज कर्मियों ने निधन पर शोक जताया है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में तैनात दरोगा उदय सिंह रौथाण जिनकी 55 वर्ष उम्र थी एम्स में सोमवार शाम मौत हो गई थी। उसके बाद जैसे ही उनके गांव में उनके पिता को इसकी सूचना मिली. उनका भी निधन हो गया. जानकारी के मुताबिक़ वन दरोगा उदय सिंह रौथाण अपने आवास में बेहोशी की हालत में मिले थे. इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया. परिजन उनके उन्हें शव को उनके पैतृक गाँव मलकोट ले गए जो चमोली जिले के गैरसैण क्षेत्र में पड़ता है.रेंजर आलोकि ने बताया कि यह बड़े दुख की बात है हम लोगों के लिए और उनके परिवार को इस कठिन समय पर शक्ति दे भगवान, हम यही प्रार्थना करते हैं। दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे यही हमारी कामना है। रेंज के लिए यह दुखद का समय है।रेंज कर्मियों ने मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था. इस दौरान रेंजर आलोकी समेत कई वन कर्मी शामिल रहे.

ALSO READ:  UK :CM योगी के गृहक्षेत्र यमकेश्वर में बना इतिहास, पहली बार पहुंची ग्राम गडेरा सीनखोली एवं भागाखोली तोक तक सड़क, ग्रामीण हुए भावुक

Related Articles

हिन्दी English