ऋषिकेश : आबकारी का छापा 2 जगह, वंदना और चित्र बहादुर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :आबकारी टीम ऋषिकेश की टीम का छापा पड़ा दो जगह। एक महिला और एक पुरुष गिरफ्तार। शराब भी बरामद।

आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट के मुताबिक,  दिनांक 29 5 2026 को आबकारी टीम ऋषिकेश द्वारा श्रीमती प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में अवैध शराब की रोकथाम हेतु ऋषिकेश क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया , शुरुआती करवाई नई जाटव बस्ती में की गई जहां से वंदना पत्नी विजेंद्र को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया इसके बाद दूसरी कार्रवाई कैनाल रोड स्थित गुमानीवाला में चित्र बहादुर को अपनी दुकान से अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया । दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 42 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 32 पाउच माल्टा देसी शराब बरामद किये गये ।दोनों अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Related Articles

हिन्दी English