ऋषिकेश :पूर्व सैनिक आये कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के समर्थन में, बोले सैनिक भाजपा सरकार के समय ‘सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड’ के तौर पर नौकरी मिल रही

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : विधानसभा ऋषिकेश से कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने ग्रामीण क्षेत्र ग्राम सभा श्यामपुर में स्वास्तिक वेडिंग पॉइंट में पूर्व सैनिक से संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।

कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने पूर्व सैनिक संवाद कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों से समर्थन जुटाते हुए कहा कि पूर्व सैनिक ही हैं जो हमारे लिए बॉर्डर पर खड़े रहते हैं, हमारे लिए शहीद होते हैं रमोला ने शहीदों को नमन व वंदन करते हुए कहा कि सैनिक का जीवन देश को समर्पित होता है। जीवन के महत्वपूर्ण समय को उन्हें देश की सेवा में बिताना पड़ता है । सेवा काल पूर्ण करने के बाद सैनिक अपने परिजनों के सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में लगा देते हैं। पूर्व सैनिक हमारी धरोहर हैं रमोला ने बताया की सैनिकों को सदैव सम्मान देना चाहिए तथा देश निर्माण में इनका सहयोग लेना चाहिए। जयेंद्र रमोला ने पूर्व सैनिकों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

ALSO READ:  UK : विजयपुर गांव के ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से की मुलाकात, वन मार्ग निर्माण का मामला उठाया

पूर्व सैनिक विक्रम शाही ने कहा कि भाजपा सरकार में पूर्व सैनिकों को रोजगार के साधन बंद कर दिए गए हैं आज का पूर्व सैनिक को सिर्फ सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर रोजगार प्राप्त हो रहा है जबकि पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण की व्यवस्था है जो कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की गयी थी परंतु भाजपा सरकार ने रोजगार के साधन खत्म कर दिए है। इसलिए पूर्व सैनिक आज कांग्रेस के साथ खड़ा है।

ALSO READ:  UK : 24 महिला जिप्सी संचालक जल्द घुमाएंगे पर्यटकों को, अनुमति देने पर बनी सहमति, जानें

कार्यक्रम में गजेन्द्र विक्रम शाही ,मनोज गुसाईं, सनमोहन सिंह रावत, बलवंत रागंड, महेंद्र सिंह, सनमोहन लसियाल आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English