ऋषिकेश : आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रथम चरण की हुई प्रवेश परीक्षा छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया।प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने बताया कि आज कक्षा 6 व कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा कराई जा रही हैं ,जिसमें कक्षा 6th के 82 व कक्षा 9th के 90 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए।जिनको उनके रिजल्ट के आधार पर उत्तीर्ण होने पर उनका चयन कर उनका प्रवेश लिया जाएगा ,और शीघ्र ही दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा भी कराई जाएगी साथ ही सभी अभिभावकों से यह आग्रह किया कि अगर वह अपने बालिका विद्या मंदिर में प्रवेश चाहते हैं तो शीघ्र ही उसको प्रवेश दिला दें क्योंकि विद्यालय में संख्या सीमित है।इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी सतीश चौहान ने सभी प्रवेश परीक्षार्थियो को अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कर्णपाल बिष्ट, वीरेंद्र कंसवाल, नरेंद्र खुराना,मीनाक्षी उनियाल ,मनोरमा शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English