ऋषिकेश : जंगलात चौकी के पास हाथी ने मचाया उत्पात, चार रेहड़ी तोड़ी, खदेड़ा जंगल की तरफ

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : जंगलात चौकी के पास देर शाम अँधेरे में हाथी आने से हड़कंप मच गया, लेकिन सतर्क वन कर्मियों ने तुरंत हाथी को खदेड़ा जगल की तरफ. तब तक वह नुक्सान कर चुका था. हाथी ने इस दौरान चार रेहड़ी पानी पिलाने वाली तोड़ डाली हैं. गनमैन अनिल सिंह रावत और गनमैन संजय रावत रेंज अधिकारी रविन्द्र बेलवाल की सूचना मिलने पर.चालक जितेंद्र रावत के साथ मौक पर पहुंचे थे लेकिन हाथी गुस्से में था और उसने फ्लाईओवर से थोड़ा आगे निकलते ही जो पानी पिलाने वाली रेहड़ियां थी उनको तोड़ दिया है ऐसे में हाथी को शोर कर के वन कर्मियों ने जंगल की तरफ खदेड़ा है. लेकिन हाथी की आमद होने से अब इस सड़क पर लोगों को सतर्क होने की जरुरत है. साथ ही वन कर्मियों के लिए भी चुनौती रहेगी. हाथी किसी को नुक्सान न पहुंचा पाए साथ ही हाथी को भी कोई नुक्सान न हो.

Related Articles

हिन्दी English