ऋषिकेश : लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन की तरफ से दीपावली मेला और फैशन शो 2023 का आयोजन आज

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का निर्धन छात्र व बालिकाओं की सहायता हेतु 14वां दीपावली मेला श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में दिनांक 02 नवंबर 2023 दिन बृहस्पतिवार को आयोजित किया जा रहा है। ।जिसमें कॉंग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष कारण माहरा मुख्य अतिथि होंगे।

ALSO READ:  UK : त्रिवेणी घाट पर दीपावली, इगास-बग्वाल एवं छठ पूजा की तैयारियों का महापौर शंभू पासवान ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मेला चेयरमैन ला ललित मोहन मिश्र ,ला महेश किंगर व अध्यक्ष ला विकास ग्रोवा ने बताया कि लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन का यह 14वाँ दीपावली मेला है। क्लब मेले से हुई आमदनी से निर्धन छात्रों की फीस तथा निर्धन बालिकाओं के विवाह आदि में सहयोग करता है। क्लब के सदस्य नगर व आसपास के क्षेत्रों में निर्धनों की लगातार सेवा कार्यों में तत्पर रहता है।मेले का मुख्य आकर्षण रंगारंग कार्यक्रम ,फेशन शो ,विभिन्न प्रकार के झूले हेल्दी बेबी शो ,बेस्ट कपल , लकी ड्रॉ होंगे।इस अवसर पर सचिव ला विनोद बिष्ट कोषाध्यक्ष ला विनीत चावला भी उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English