ऋषिकेश : वृद्धा, विधवा, दिव्यांग एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों सहित सभी पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश  : वृद्धा, विधवा, दिव्यांग एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों सहित सभी पेंशनधारकों की पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा.ऋषिकेश। पार्षद अभिनव सिंह मलिक एवं पार्षद सरोजनी थपलियाल के नेतृत्व में आज उप जिलाधिकारी, ऋषिकेश के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में प्रदेश के वृद्धा, विधवा, दिव्यांग एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों सहित सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारकों की पेंशन में बढ़ोतरी किए जाने की मांग उठाई गई।ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई के कारण सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर आश्रित लोगों के सामने आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं, दवाइयों तथा अन्य आवश्यक खर्चों में लगातार वृद्धि होने से वर्तमान पेंशन राशि पर्याप्त नहीं रह गई है। ऐसे में सरकार को जनहित एवं मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए सभी पेंशनधारकों की पेंशन में यथाशीघ्र वृद्धि करनी चाहिए, जिससे उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने में सहायता मिल सके।
इस अवसर पर पार्षद अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि “वृद्धजन, निराश्रित महिलाएं, दिव्यांगजन एवं उत्तराखण्ड आंदोलनकारियों ने समाज और प्रदेश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे सम्माननीय लोगों को आर्थिक असुरक्षा में जीवन व्यतीत करने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए। सरकार को उनकी पेंशन में शीघ्र वृद्धि कर उन्हें राहत प्रदान करनी चाहिए।”पार्षद सरोजनी थपलियाल ने कहा कि “महंगाई के इस दौर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले हजारों परिवार कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए सभी पेंशनधारकों के हित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।”एडवोकेट आरती ने कहा कि “सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग को सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। वर्तमान परिस्थितियों में पेंशन राशि बढ़ाना समय की मांग है और सरकार को इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।”
इस अवसर पर उपस्थित रहे….अशोक शर्मा, उमेश जोशी, सुनील चमोली, सुनील चौहान, विपिन नेगी, महेंद्र नेगी, सुरेंद्र नेगी, ममता नेगी, रवि राणा, वीरेंद्र चौहान, संगीता नेगी, सीमा रानी, कमला देवी, उषा देवी, रेखा देवी, गीता देवी, संतोष देवी, मीना देवी, पूजा देवी, मनीष कुमार, रोहित कुमार, दीपक सिंह, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सुशील कुमार, मयंक पाल, रूपा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
ALSO READ:  UK : जिला सहकारी बैंक के  नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English