ऋषिकेश : रात में ‘औचक निरीक्षण’ करने श्यामपुर चौकी पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्यामपुर पुलिस चौकी का बीती देर रात औचक निरीक्षण किया इस मौके पर उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ट्रैफिक व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही रात्रि गस्त व कानून व्यवस्था की जानकारी लेकर दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि श्यामपुर फाटक पर सदैव जाम की स्थिति बनी रहती है, ट्रेन के संचालन न होने पर भी यहां अधिकांश जाम ही रहता है। डॉ अग्रवाल ने चौकी इंचार्ज आदित्य सैनी को पुलिस के दो सिपाहियों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर तैनात रहने के निर्देश दिए।इसके बाद डॉ अग्रवाल ने क्षेत्र में रात्रि गश्त को लेकर जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि रात्रि काल में बेवजह घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जाए। जरूरत पड़ने पर ऐसे लोगों की तलाशी लेकर उनसे पूछताछ भी की जाए।

ALSO READ:  UK: चार महीने पहले हुई थी शादी, नेशनल लेवल खिलाड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी गंभीर

उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की शिकायतें ज्यादातर देखने को आ रही हैं इसके लिए डॉक्टर अग्रवाल ने कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए। कहा कि क्षेत्र में निवासरत प्रत्येक नागरिक का ब्यौरा रखा जाए साथ ही किरायेदारों का सत्यापन भी किया जाए।  उन्होंने चौकी इंचार्ज को निर्देशित करते हुए कहा कि नशे की जद में आ रहे युवाओं की काउंसलिंग करवा कर उन्हें इसके दुष्परिणाम बताएं जाएं। कहा कि स्कूलों के आसपास दुकानों का सत्यापन किया जाए। यह ध्यान रखें कि कोई भी नशे से संबंधित सामाग्री स्कूल के आसपास ना बिके।

ALSO READ:  UK :वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, सांसद अजय भट्ट ने पर्यटकों, श्रद्धालुओं से की अपील
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English