ऋषिकेश : ब्रिगेडियर संदीप काला (से.) ने ली सलामी रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : निर्मल ब्लॉक बी स्थित रेड फोर्ट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 74वे गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर संदीप काला सेवानिवृत्त सम्मिलित हुए तथा कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के चेयरमैन डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट तथा ब्रिगेडियर संदीप काला द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण करके वह स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा परेड की सलामी लेकर किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा देशभक्ति के गीतों पर सामूहिक नृत्य, एकल नृत्य, एकल गायन, सामूहिक गायन एवं नाट्य प्रस्तुति देकर समां बांधा गया। इसी के साथ कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा योग एवं कराटे का प्रदर्शन भी किया गया।कार्यक्रम में शूटिंग नॉर्थ जोन राज्य प्रतियोगिता में में रजत पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया जिसमें हीना थापा,वैष्णवी कोठारी, एवं शान आत्रि शामिल थे।

ALSO READ:  UK : मदरसे में पढ़ने वाले बच्चों को मिले आधुनिक शिक्षा, इसके लिए किया गया काम: मुख्यमंत्री

मुख्य अतिथि संदीप काला द्वारा गणतंत्र दिवस का महत्व छात्र छात्राओं को बताया गया साथ ही विद्यालय के चेयरमैन डॉ शूरवीर सिंह बिष्ट द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी गई साथ ही देश के प्रति अपने प्राण और सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल शर्मा द्वारा समस्त अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही उप-प्रधानाचार्य महोदय अमित ममगाईं द्वारा समस्त कार्यक्रमों के पश्चात कार्यक्रम के मिष्ठान वितरण के साथ समापन की घोषणा की गई।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी,सूरज नेगी, देवेंद्र बिष्ट एवं विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ सदस्य आदि उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English