ऋषिकेश :भाजपा का कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • कांग्रेस के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन
  • रेलवे रोड पर पुतला दहन, अनुसूचित समाज के अपमान का लगाया आरोप
ऋषिकेश : शुक्भारवार को भरतीय  जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा आनंद कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड पर कांग्रेस का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर अनुसूचित समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां करने और समाज को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष आनंद कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार अनुसूचित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम कर रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला सहप्रभारी अमन त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से दलित और वंचित समाज के खिलाफ रही है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों और सम्मान की रक्षा करता है। कांग्रेस को अपने कृत्यों के लिए जनता के सामने जवाब देना होगा।वहीं  जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडियाल ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों और समाज को गुमराह करने वाली राजनीति के खिलाफ भाजपा अनुसूचित मोर्चा निरंतर संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुसूचित समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रतीक कालिया जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता नयाल जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा शिवम तुटेजा नितिन सक्सेना बृजेश चंद्र शर्मा पुष्पा ध्यानी जगवर सिंह हर्ष पाल दिनेश सती एवं ऊषा कोठारी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : केन्द्र सरकार द्वारा ऋषिकेश में विद्युत लाईनों को भूमिगत किये जाने हेतु प्रदान की गई ₹489 करोड़ की धनराशि

Related Articles

हिन्दी English