ऋषिकेश :भाजपा ऋषिकेश मंडल ने जारी की 15 लोगों की लिस्ट, रंजन अंथवाल को मिला मीडिया प्रभारी का दायित्व, देखिये लिस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मनोज रौतेला की रिपोर्ट-

ऋषिकेश : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए ऋषिकेश मंडल की लिस्ट जारी है. 15 लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं.ऋषिकेश मंडल प्रभारी राज कुमार राज और मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार की सहमति के बाद 15 लोगों के नामों पर मुहर लगी है.जिनको अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार खुद युवा हैं और काफी कर्मठ कार्यकर्त्ता माने जाते हैं भारतीय जनता पार्टी के. वहीँ रंजन अंथवाल जो काफी पुराने कार्यकर्त्ता माने जाते हैं और मेहनती लोगों में से एक हैं. समर्पित होकर काम करने में यकीन रखते हैं उनको मीडिया प्रभारी की अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है. ‘नेशनल वाणी’ के साथ बात करते हुए उन्होंने कहा जो मुझे जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसको में पूरी तन्मयता से निभांऊंगा. संगठन को आभार जो मुझे इस लायक समझा. पार्टी को मजबूत करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.

ALSO READ:  ऋषिकेश में 14 से 16 सितंबर तक होगा छठा गणेश महोत्सव

आपको बता दें ऋषिकेश को पहली बार जिला बनाया गया है भाजपा संगठन की बात करें तो. ऐसे में मंडल यहाँ पर चार बनाये गए हैं ऋषिकेश मंडल पर अहम जिम्मेदारी रहती है. क्योँकि शहर के अंतर्गत यह मंडल आता है. ऐसे में सुमित पंवार और रंजन अंथवाल पर विशेष जिम्मेदारी होगी.

ALSO READ:  UK : नाबालिग से दुष्कर्म एवं आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाना व धमकी देने का आरोप, अखिलेश उर्फ अक्की गिरफ्तार

जिनको जिम्मेदारी मिली है वे हैं ऋषिकेश मंडल में –

  1. ऋषि राजपूत-उपाध्यक्ष
  2. चंद्रेश्वर यादव-उपाध्यक्ष
  3. सुनील उनियाल-उपाध्यक्ष
  4. संजीव सिल्सवाल-उपाध्यक्ष
  5. महामंत्री नितिन सक्सेना-महामंत्री
  6. पवन शर्मा-महामंत्री
  7. ज्योति पांडेय-मंत्री
  8. सीमा रानी-मंत्री
  9. सौरभ गर्ग-मंत्री
  10. अरुण जुगलान-मंत्री
  11. दीपक बिष्ट-मंत्री
  12. चिन अग्रवाल-कोषाध्यक्ष
  13. रंजन अंथवाल-मीडिया प्रभारी
  14. सोशल मीडिया प्रभारी-अविनाश भारद्वाज
  15. नमिता अग्रवाल-आईटी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English