ऋषिकेश : अमरोहा निवासी मोहम्मद कैफ का शव मिला गंगा नदी में

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : दिनांक 21 मई को डबल ट्रिपल बीच क्षेत्र में गंगा नदी में डूबे अमरोहा निवासी दो युवकों में से एक युवक का शव आज थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्रांतर्गत साधु समाज घाट पर एसडीआरएफ टीम एवं जल पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।

SDRF इंस्पेक्टर मोहम्मद कैफ के अनुसार,  बरामद शव की पहचान मोहम्मद कैफ निवासी अमरोहा के रूप में परिजनों द्वारा की गई। शव मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।घटना के संबंध में एसडीआरएफ टीम द्वारा लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। दूसरे लापता युवक की तलाश हेतु गंगा नदी में विभिन्न संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग जारी है।

ALSO READ:  UK : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास आवास विभाग की 63 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण

प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि गंगा नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English