ऋषिकेश : रामा पैलेस पिक्चर हॉल में मोबाइल चोरी होने पर लगा सफाई कर्मी पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : रामा पैलेस पिक्चर हॉल में सफाई कर्मी पर मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाया है. कृष्णा नगर क्षेत्र से एक युवक परिवार के साथ फिल्म देखने के लिए आया हुआ था. ऐसे में जब वह अंदर बैठा था फिल्म देखने एक युवक उसके अगल बगल घूम रहा था और उसकी गतिबिधि कुछ संदिग्ध लग रही थी. कुछ समय बाद युवक को लगा उसका मोबाइल उसके जेब में नहीं है. ऐसे में तुरंत उसने शोर मचाया और पुलिस को कॉल किया. उसे शक हुआ जो युवक उसके अगल-बगल घूम रहा था और उसे दूसरी सीट पर बैठने को कह रहा था. शक के आधार पर उसकी तलाश शुरू की. जब युवक मिला तो उसके जेब से मोबाइल मिल गया. ऐसे में युवक की पत्नी और युवक ने उसकी पिटाई कर डाली. पीड़ित युवक पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहा था. जिसकी जेब में मोबाइल मिला सनी नाम का युवक बताया जा रहा है जो बाल्मीकि बस्ती का रहने वाला बताया जा रहा है और पिक्चर हॉल के अंदर सफाई का काम करता है. बमुश्किल आस पास लोगों ने उसको छुड़ाया. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गयी.

ALSO READ:  UK : खेल महाकुंभ 2026: लालकुआ विधानसभा में भव्य शुभारंभ, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों को दिया आशीर्वाद
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English