ऋषिकेश : तपोवन स्थित नीम बीच पर लखनऊ का युवक गंगा में बहा, युवती को रेस्क्यू किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश :मंगलवार को तपोवन स्थित नीम बीच में एक युवक गंगा नदी में बह गया. सूचना मिलने पर एस डी आर एफ डीप डाइविंग ढालवाला टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई. एसडीआरएफ इंस्पेक्टर कवीन्द्र सजवाण के मुताबिक़, 31 जनवरी को होटल H-7 के कर्मचारी मयंक रौतेला मोबाइल द्वारा सूचना दी गई कि नीम बीच व साई घाट के बीच पांडव पत्थर के समीप दो लोग डूब गए हैं प्राप्त सूचना पर तत्काल जल पुलिस व एसडीआरएफ मौके पर पहुंची. डूबे व्यक्ति का नाम पता है महेश त्रिपाठी पुत्र ओम प्रकाश त्रिपाठी निवासी त्रिवेणी नगर बड़ी दुर्गा मंदिर के पास थाना हजरतगंज लखनऊ उम्र 28 वर्ष है. रेस्क्यू की गई लड़की का नाम पता है भूमिका जोतवानी पुत्र स्वर्गीय नरेश जोतवाणी निवासी कृष्णा नगर रॉयल काशल लखनऊ उम्र 26 वर्ष. दोनों ऋषिकेश घूमने आये थे. मौके पर रेस्क्यू कर खोजबीन की जा रही है। बुधवार को फिर से एसडीआरएफ सर्च अभियान चलाएगी.

ALSO READ:  UK : डोईवाला में मेरे सपनों का भारत' विषय पर आधारित एक दिवसीय बाल चित्रकला एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English