ऋषिकेश : AIIMS में 9 फ़रवरी को 25 ATF देश को समर्पित किया जायेंगे, गृहमंत्री अमित शाह और मंत्री वीरेंदर सिंह इसका वर्चुवल माध्यम से उदघाटन करेंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : कल यानी 9 फरवरी को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत, सामाजिक न्याय व अधिकारिक विभाग द्वारा स्थापित 25 एटीएफ (Addiction Treatment Facility) देश को समर्पित किए जाएंगे। उत्तराखंड में एटीएफ #ATF का केन्द्र एम्स ऋषिकेश को बनाया गया है। उत्तराखंड में एटीएफ का यह एकमात्र केन्द्र है। ये सेंटर एम्स के मनोरोग विभाग की ओपीडी में खोला जा रहा है। मनोरोग विभाग हॉस्पिटल ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर स्तिथ है। देश के गृह मंत्री अमित शाह और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री वीरेन्द्र सिंह  इसका वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे होगा।

ALSO READ:  ऋषिकेश :यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की DGM मीना शर्मा ने माँ गंगा के पावन तट पर विश्व शांति, मानवता की एकता, प्रकृति संरक्षण और मंगल के लिए प्रार्थना की

इस अवसर पर डीआइजी देहरादून, डीएम देहरादून, एसपी देहात और कार्यक्रम की समन्वयक एम्स निदेशक डॉक्टर मीनू सिंह  भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

हिन्दी English