ऋषिकेश : स्व. प्रेम सिंह बिष्ट की 77वीं जयंती पर 21 मेधावी विद्यार्थी हुए सम्मानित

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • समाजसेवा मेरा धर्म और कर्म – डी. बी. पी. एस.रावत

ऋषिकेश। स्वर्गीय प्रेम सिंह बिष्ट (पूर्व ग्राम प्रधान, ग्राम सभा ऋषिकेश) की 77वीं जयंती के अवसर पर सूर्य किरण वैलफेयर सोसायटी द्वारा सामुदायिक भवन, विस्थापित कॉलोनी इंद्रानगर ऋषिकेश में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 21 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप 1000-1000 रुपये के चैक एवं सम्मान प्रदान किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्व. प्रेम सिंह बिष्ट के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। आयोजन में समाजसेवा, शिक्षा एवं युवा प्रेरणा का विशेष संदेश देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राघवेन्द्र भटनागर (प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सूर्य किरण वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डी.बी.पी.एस. रावत, पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट, पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद पांडेय (निदेशक, राज श्री चिल्ड्रन एकेडमी), ओम प्रकाश गुप्ता (खेल प्रशिक्षक), शिवेंद्र ध्यानी (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुनेडी रिखणीखाल), शिक्षक नरेन्द्र खुराना, राम सिंह पंवार, सुरेंद्र सिंह नेगी, विकास नेगी, शिक्षक रंजन अन्थवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ALSO READ:  ऋषिकेश में एनएसयूआई का प्रदर्शन, NEET परीक्षा लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला दहन

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक नरेन्द्र खुराना ने जानकारी देते हुए बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना एवं समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के मनोबल को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं,इसी कड़ी में गुरुदेव समय समय पर प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हैं आज 21,000 रुपए की धनराशि के चेक वितरित किए गए हैं।

मुख्य अतिथि राघवेन्द्र भटनागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा पीढ़ी ही राष्ट्र का भविष्य है और शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को भी जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है तथा अन्य बच्चों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

ALSO READ:  देश में हिन्दू संतों,गौरक्षकों,हिन्दूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों को पूर्ण सुरक्षा दी जानी चाहिए :डॉ मुन्ना कुमार शर्मा

सूर्य किरण वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डी.बी.पी.एस. रावत ने कहा कि समाज सेवा का सबसे श्रेष्ठ माध्यम शिक्षा उसी आधार पर समय समय में अपने पुरातन छात्र छात्राओं के साथ मिलकर ये सेवा करता हूं।वहीं पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट एवं पार्षद संजय प्रेम सिंह बिष्ट ने अपने पिता स्व. प्रेम सिंह बिष्ट को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव जनसेवा और समाजहित को प्राथमिकता दी तथा उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया।
पूरा कार्यक्रम सामाजिक समरसता, शिक्षा प्रोत्साहन एवं श्रद्धाभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

हिन्दी English