ऋषिकेश : सरकारी हॉस्पिटल परिसर में 108 एम्बुलेंस में तोड़फोड़, चाबी लेकर भागे आरोपी, स्टाफ से  भी हुई हाथापाई, पुलिस जांच में जुटी 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : सब अपना होली पर्व मना रहे हैं ऐसे में आपातकाल सेवा के लिए 108 एम्बुलेंस स्टाफ आम जन की सेवा के लिए तैनात है लेकिन कुछ लोग सरकारी हॉस्पिटल आते हैं और 108 एम्बुलेंस में तोड़ फोड़ कर चले जाते हैं और तो और एम्बुलेंस की चाबी ले कर भी भाग जाते हैं ऐसे में अब एम्बुलेंस खड़ी है एसपीएस परिसर में. पुलिस को शिकायत दे दी है सीसीटीवी फुटेज चेक कर जांच में जुट गयी है पुलिस. दरअसल, पायलट अनुज कुमार के अनुसार, रायवाला 108 एम्बुलेंस नंबर UK07GA2554 एक सड़क दुर्घटना के मरीज को लेकर सरकारी हॉस्पिटल ले आयी थी आपातकाल में. मरीज को अंदर शिफ्ट कर दिया गया. तभी एक और  दुर्घटना केस की काल आ गयी. स्टाफ तुरंत दौड़ा एम्बुलेंस की तरफ ताकि कॉल पर जा सके, एम्बुलेंस के पीछे एक वाहन खड़ा था, जिसे वहां खड़े लोगों को बोला गया स्टाफ द्वारा हमें जाने का रास्ता दे दें,गाड़ी यहाँ से हटा लीजिये. बताया जा रहा है जिसका वाहन था वह ब्यक्ति भी वहीँ खड़ा था और बोला हम नहीं हटाएंगे..यहाँ हमारा मरीज अंदर गंभीर है. इसी बात पर कहा सुनी हो गयी. उनमें से कुछ लोगों ने EMT साइड का शीशा तोड़ दिया और पायलट को बाहर निकालने लगे. तीन लोगों के साथ हाथापाई हुई बता रहे हैं जिनमें 108 के पायलट जयदेव हॉस्पिटल का वार्ड बॉय कुलदीप कठैत और EMT अनिकेत. उसी दौरान हॉस्पिटल के अंदर से कुछ और लोग निकल कर आये और लड़ने लगे. तभी हॉस्पिटल स्टाफ, वार्ड बॉय भी आये उन्होंने भी बोला  गाड़ी हटा लो लेकिन वे अड़े रहे. बताया जा रहा है लगभग 10 ,12  लोग थे और उन लोगों ने तीन लोगों से हाथापाई हुई जिनमें 108 के पायलट जयदेव हॉस्पिटल का वार्ड बॉय कुलदीप कठैत और EMT अनिकेत. तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी तब तक वे लोग एम्बुलेंस की चाबी ले कर भाग गए.बगल में कोतवाली है उसकी दीवार और हॉस्पिटल की दीवार लगी हुई है पुलिस भी तुरंत पहुंची गयी थी. चाबी ले जाने की वजह से एम्बुलेंस खड़ी  रह गयी. सबंधित दुर्घटना की जो कॉल आयी थी उस पर भी नहीं जा पायी रायवाला 108 एम्बुलेंस. तब ऋषिकेश 108 एम्बुलेंस उस कॉल पर मौके पर गयी और दो मरीजों को लेकर हॉस्पिटल पहुंची. वहीँ पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, आरोपियों को की पहचान की जा रही है.
ALSO READ:  UK : कैनाल रोड की जर्जर हालत देख अधिकारियों को दिए निर्देश जल्द ठीक करने के ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English