देहरादून : मुख्यमंत्री धामी से अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने की भेंट

हरेला व इगास बग्वाल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में अखिल गढ़वाल सभा एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद् के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने लोकपर्व हरेला एवं इगास को राजकीय अवकाश की सूची में सम्मिलित किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के निरंतर प्रयास हो रहे हैं। आने वाले समय में राज्य के अन्य त्योहारों को भी भव्य रूप से मनाये जाने के प्रयास किये जायेंगे। इसमें हम सबको सामुहिक रूप से जिम्मेदारी निभानी होगी तभी हम अपनी संस्कृति एवं परम्पराओं की जड़ों से जुड पायेंगे। अखिल गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना एवं कूर्मांचल सांस्कृतिक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष कमल सिंह रजवार ने मुख्यमंत्री को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में किये जा रहे जनभावना से जुड़े हुये कार्यों को प्रमुखता और शीघ्रता से अमल किये जाने से समस्त उत्तराखण्डवासियों में सरकार के प्रति एक विश्वास और सहयोग का भाव जागृत हो रहा है। जो राज्य की खुशहाली और प्रगति में निश्चित रूप से नई ऊर्जा का संचार करेगा।

ALSO READ:  UK : ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत पर्यावरण मित्रों एवं निगम कार्मिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English