प्रसिद्ध अभिनेता वरूण शर्मा परमार्थ निकेतन दर्शनार्थ आये, स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंट कर लिया आशीर्वाद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में विश्व विख्यात परमार्थ गंगा आरती में अभिनेता वरूण शर्मा ने किया सहभाग
  • स्वामी  ने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा देकर वरूण शर्मा का किया अभिनन्दन
ऋषिकेश: प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने आज ऋषिकेश स्थित विश्वविख्यात आश्रम, परमार्थ निकेतन में पहुँचकर दिव्य दर्शन किए और  स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका यह आगमन उनके लिये एक आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण रहा, जिसमें उन्होंने परमार्थ गंगा तट की शांति को अनुभव कर सनातन संस्कृति की जीवंत परंपराओं का अनुभव किया।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी के पावन सान्निध्य में वरुण शर्मा ने परमार्थ निकेतन की विश्व प्रसिद्ध एवं भव्य गंगा आरती में सहभाग किया। प्रतिदिन सायंकाल गंगा के तट पर आयोजित होने वाली यह आरती एक दिव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण और विश्वशांति का संदेश देने वाली भारत की सांस्कृतिक विरासत है।
गंगा आरती के पश्चात् स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने वरुण शर्मा को हिमालय की हरित भेंट, रूद्राक्ष का पौधा प्रदान कर उनका अभिनन्दन किया। यह प्रतीकात्मक भेंट न केवल पर्यावरण संतुलन के प्रति प्रतिबद्धता है, जो संदेश देती है कि आध्यात्मिकता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं।इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा, बॉलीवुड जैसे प्रभावशाली माध्यम से यदि पर्यावरण, जल, स्वच्छता और संस्कृति के संदेशों को प्रचारित किया जाए, तो यह जनमानस को जागरूक करने का सशक्त मार्ग बन सकता है। वरुण जैसे युवा लोकप्रिय अभिनेता युवाओं के प्रेरणास्रोत है, उनकी फिल्मों से एक सकारात्मक दिशा मिलती है।वरुण शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे परमार्थ निकेतन आने का अवसर मिला। यहाँ की ऊर्जा, पूज्य स्वामी जी का सान्निध्य, और गंगा आरती का दिव्य अनुभव अविस्मरणीय है। मैं स्वामी जी का आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे इतना प्रेम और प्रेरणा दी। उनके पर्यावरण और स्वच्छता अभियान वास्तव में अद्भुत हैं।स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने हिमालय की हरित भेंट रूद्राक्ष का पौधा वरूण शर्मा को आशीर्वाद स्वरूप भेंट किया।
ALSO READ:  UK: हरिपुर कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण और हरिघाट का लोकार्पण
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English