सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : भाजपा के महासदस्यता अभियान में सर्वाधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को देवतुल्य की संज्ञा देते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत पार्टी संगठन मजबूत होता है। यह जमीनी स्तर के कार्यकर्ता है, जो अनुशासित रहते हुए पार्टी हित में कार्य करते हैं। बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डा. अग्रवाल ने कहा कि महासदस्यता अभियान में देशभर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। यह उत्साह दिखाता है भाजपा संगठन के प्रति लोगों में विश्वास है, इस संगठन की सरकारें जनता के हित के लिये सराहनीय कदम उठाती हैं। डा. अग्रवाल ने कहा कि राज्य की धामी सरकार भी ऐसे कदम उठा रही हैं। जिससे राज्य की जनता आच्छादित हो रही हैं। कहा कि सरकार के ऐसे निर्णयों के बदौलत जनता भाजपा संगठन से जुड़कर अपना योगदान दे रही हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला उनियाल, चंदू यादव, सुजीत यादव, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, संजीव पाल, पुनीता भंडारी, प्रधान सागर गिरी, जिला योजना सदस्य राजेश जुगलान, रूपेश गुप्ता, सुधा असवाल, रिंकी राणा, दिनेश बिष्ट, एकांत गोयल, निवेदिता सरकार, जितेंद्र पाल, पिंकी धस्माना, मनोरमा, मधु थापा, सुमन रावत, रोशनी अग्रवाल, मयंक शर्मा, विनायक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English