आबकारी ऋषिकेश की कई अड्डों पर रेड, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश :  शनिवार को यानी  दिनांक 12 सितंबर 2025 को आबकारी टीम ऋषिकेश  एवं जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में ऋषिकेश क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कई जगहों पर  छापेमारी की गई.  बिष्ट के मुताबिक़,  छापेमारी के दौरान टीम द्वारा चार अभियुक्तों  को अवैध शराब बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है. चारों अभियुक्तों  के कब्जे से 122 पाउच माल्टा देसी शराब तथा 36 पव्वे एवं 10 अद्धे   अंग्रेजी शराब के बरामद हुए हैं.  गिरफ्तार  अभियुक्तों का   विवरण है-
  1. प्रभु पुत्र पति राज निवासी चंद्रेश्वर नगर
  2.  संदीप साहनी पुत्र लाल बहादुर साहनी निवासी चंद्रेश्वर नगर
  3. अनिल पंवार पुत्र लखी सिंह निवासी टिहरी बस अड्डा ऋषिकेश
  4. रविंद्र लाल पुत्र कमल दास निवासी श्यामपुर आरब रेस्टोरेंट  श्यामपुर हैं. गिरफ्तार अभियुक्तों  के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।इनके और आपराधिक इतिहास की जानकरी टीम जुटा रही है.
ALSO READ:  UK : राज्य आंदोलन के जिन शहीदों की प्रतिमाएं अब तक स्थापित नहीं हुईं, उनके पैतृक गांव अथवा निवास क्षेत्र में स्थापित की जाएंगीः CM धामी
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English