रसगुल्ला ने तोड़ दी शादी,  मुकदमा दर्ज 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  • दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर FIR दर्ज करवाई है, शादी में मारपीट भी हुई, पुलिस भी पहुंची लेकिन शादी नहीं हो पायी
  • मारपीट का CCTV भी अब वायरल हो रहा है, पुलिस मामले में जांच में जुटी हुई है 

एक शादी में रसगुल्ला दुश्मन बन गया. उसकी वजह से शादी टूट गयी.  फिर उसके बाद दोनो पक्षों के बेच जमकर जूतम पैजार  हुआ. फिर पुलिस बुलाई गयी और पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर लिया. बारात बिन रसगुल्ले और दुल्हन के वापस चली गयी.  मामला बिहार के   बोधगया के निजी होटल का है. यहाँ पर  शादी समारोह में रसगुल्ला की कमी पर दूल्हा-दुल्हन पक्ष में मारपीट शुरू हो गई. इसके साथ ही शादी भी रद्द हो गई.अब  पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है.  घटना पिछले 29 नवंबर की बताई जा रही है, जिसकी CCTV फुटेज अब सामने आई है. हालांकि दोनों पक्षों की शिकायत के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है.

शादी के  इस मारपीट प्रकरण  में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बता दें कि इस शादी समारोह में जयमाला से लेकर अधिकतर रस्में पूरी हो चुकी थीं और मंडप में बैठकर विवाह होना ही बाकी था, लेकिन रसगुल्ले पर शुरू हुआ हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी ही रद्द करनी पड़ी. इस पूरे मामले में पुलिस दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है. वहीं, दूल्हा के पिता महेंद्र प्रसाद का कहना है कि विवाद सिर्फ रसगुल्ले को लेकर हुआ था, लेकिन दुल्हन पक्ष ने उन लोगों पर दहेज मांगने का झूठा आरोप लगाकर बोधगया थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. उनका कहना है कि मुकदमे के बाद भी वे शादी कराने के लिए तैयार थे, लेकिन दुल्हन पक्ष किसी भी हालत में तैयार नहीं हुआ. वहीं, दूल्हा की मां मुन्नी देवी का आरोप है कि जब दोनों पक्ष समझौते के करीब थे, तभी दुल्हन पक्ष के लोग शादी में लाए गए जेवर-गहने को उठा ले गए और दुल्हन को साथ लेकर होटल से निकल गए. फिर  बीते 1 दिसंबर को लड़की पक्ष के द्वारा भी बोधगया थाना मे दूल्हे के पिता पर दहेज का आरोप लगाया गया था. लड़की पक्ष के पिता ने आरोप लगाया है कि शादी में 10 लाख रुपए पहले ही दिए गए थे, लेकिन जयमाला के दौरान 2 लाख और अतिरिक्त की मांग की गई थी, जिसके बाद यह मामला बढ़ गया था. इस मामले में बोधगया थाने में लड़की पक्ष के द्वारा मामला दर्ज कराया गया है. दहेज़ था या रसगुल्ला…जो भी हो मुकदमे बाजी में शादी बदल गयी. एक घर बसने से रह गया. जो सही नहीं है.

Related Articles

हिन्दी English