देहरादून : रणदीप सिंह सुरजेवाला 8 फरवरी से 3 दिन के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे, इन सीट पर करेंगे प्रचार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज रणदीप सिंह सुरजेवाला 8 फरवरी से तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।पार्टी के वरिष्ठ केंद्रीय नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला 8 फरवरी को अल्मोड़ा में 11:30 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त जूड में पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी के पक्ष में पद यात्रा एवं डोर टू डोर प्रचार तथा काफोन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

ALSO READ:  UK: हल्द्वानी में जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट ने डीएम को लिखा पत्र

9 फरवरी को हल्द्वानी में 12:00 बजे पत्रकार वार्ता करने के उपरान्त रणदीप सुरजेवाला पार्टी प्रत्याशी सुमित हृदयेश के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके उपरान्त सुरजेवाला 10 फरवरी को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में पार्टी प्रत्याशी महेश शर्मा के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

ALSO READ:  UK :भाजपा के "सेवा संकल्प अभियान” में तहत भाजपा नेता पवन शर्मा ने शिरकत की
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English