रायवाला : सभी मीडिया प्रभारियों का मुख्य दायित्व भाजपा सरकार की रीती नीतियों को जनता तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाना है :विपिन कैंथोला

मीडिया प्रभारी,सह प्रभारी का कार्य बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होता है, उनके द्वारा लिखी गई एक-एक बात को पार्टी की बात माना जाता है:रविंद्र राणा

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : बुधवार को भाजपा जिला,मण्डल और सभी मोर्चों की मीडिया की कार्यसमिति की एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता उत्तराखंड विपिन कैंथोला और विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विपिन कैंथोला ने कहा कि सभी मीडिया प्रभारियों का मुख्य दायित्व भाजपा सरकार की रीती नीतियों को जनता तक पहुंचना है और जनता की समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाना है। जिससे उनका समाधान हो सके। प्रत्येक मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी को सबसे पहले राष्ट्र फिर पार्टी और फिर मैं के सिद्धांत पर चलना चाहिए। साथ ही प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा अखबार पढ़ने की आदत को विकसित करें और जन समस्याओं को उजागर करने वाली खबरों का संज्ञान लेकर उनको पार्टी तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि रविंद्र राणा ने कहा कि मीडिया प्रभारी,सह प्रभारी का कार्य बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होता है। उनके द्वारा लिखी गई एक-एक बात को पार्टी की बात माना जाता है। इसलिए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलता से निर्वहन करें। कैंथोला ने बताया,ऐसे वर्कशॉप हर जिले में आयोजित होने जा रहे हैं।जिला मीडिया प्रभारी नीलम काला चमोली ने कहा कि प्रत्येक मीडिया प्रभारी को अपने भीतर चार आदतों को विकसित करना बहुत आवश्यक है सबसे पहले अपने आप को स्वाभाविक रखें, व्यवहार को सरल रखें, मन को शांत रखें और किसी के भी कटाक्षों को सकारात्मक दृष्टिकोण से विकसित करें। मुँह के बजाय कलम की ताकत से जवाब दें।ताकि किसी भी तरह से भाजपा की छवि धूमिल ना हो सके। इस अवसर पर जिला सहप्रभारी नलिन भट्ट, दीपक धमीजा, जिला महामंत्री जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, कपिल गुप्ता के द्वारा भी मीडिया प्रभारीयों का उत्साह वर्धन कर भविष्य में भाजपा की कार्यशैली को जनता तक पहुंचाने का आवाहन किया गया।

ALSO READ:  UK : हाथ में लिखा था नाम उसी से हुआ मर्डर का खुलाशा, क्षेत्र पंचायत सदस्य सरतोली नरेंद्र तोपाल गिरफ्तार

इस अवसर पर जिला मीडिया सहप्रभारी हृदय राम डोभाल, ऋषिकेश मंडल मीडिया प्रभारी रंजन अंथवाल, मीडिया प्रभारी डोईवाला कविता खंडूरी, मीडिया प्रभारी वीरभद्र ममता सकलानी, मीडिया प्रभारी वीरभद्र हेमलता चौहान, मीडिया प्रभारी रायवाला अतुल शर्मा, विशाल ,जिला मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा सुजीत यादव, महिपाल रावत,संगीता गब्बर सिंह बिष्ट, राजा थापा, खुशपाल सिंह, बॉबी शर्मा ,सागर वर्मा, लक्ष्मी देवी, गणेश रावत, कमलजीत थापा, लक्ष्मी गुरुग, गुड्डी कलूड़ा, पूजा रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र निखिल बर्थवाल ,,मण्डल अध्यक्ष रायवाला सागर गिरी,मंडल महामंत्री ऋषिकेश अभिनव पाल, सहित समस्त मीडिया प्रभारी ,मीडिया सहप्रभारी ,सोशल मीडिया प्रभारी उपस्थित थे।

Related Articles

हिन्दी English