रायवाला : काँवड मेला वर्ष 2023 के सम्बन्ध में दिशा निर्देश…पुलिस ने महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करना शुरू किया, आईपीएस अधिकारी (ट्रेनी) जितेंद्र मेहरा ने दी जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : कांवड़ मेले को देखते हुए रायवाला पुलिस ने मंगलवार शाम के वक्त जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अपने अधिकारी और कर्मचारीगणों के साथ अपनी कार्ययोजना पर चर्चा की. साथ ही मीडिया को जानकारी दी गयी कैसे पुलिस काम करेगी रायवाला पुलिस थाना क्षेत्र में. आईपीएस अधिकारी (ट्रेनी) जितेंद्र मेहरा ने तैयारियों के सिलसिले में मीडिया और जनप्रतिनिधियों के सामने जानकारी साझा की. साथ ही आम जन, जनप्रतिनिधियों, मीडिया से सहयोग की अपील की. क्या अहम बिंदु हैं जिन पर पुलिस का खासा फोकस रहेगा. उनमें से चर्चा की गए जो अहम बिंदु थे वे हैं-

1.प्रत्येक कर्मचारी , चीता कर्म0गण विशेष रूप से पुलिस /काँवड वालिन्टियर बनायेगे ।
2. कावड मेला के दौरान सभी कर्मचारी धैर्य व सहनशीलता व सजगता से ड्यूटी करेंगे.
3. कांवड यात्रा के दौरान किसी कांवडिये की तबियत खराब होने या एक्सीडेन्ट होने शीध्र उसे अस्पताल पहुँचायेगे.
4. कावडियो को रेलवे लाईन के इर्द गिर्द नही चलने दिया जाये । रेलवे लाइन के पास पुलिस गश्त लगायी जायेगी ताकी कोई दुर्घटना न हो सके.
5. किसी भी वाहन को गलत दिशा मे नही जाने दिया जायेगा.
6. महिला कावडियो से महिला कर्मचारी ही वार्ता करेगीं.,
7. मोतीचूर फ्लाईओवर के ऊपर कावडियो को रोड के एक साईड से दुसरी साईड जाने से रोकेगे बीच के गैप से नीचे गिर कर घायल अथवा किसी अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है इस सम्बन्ध मे कावडियो को जागरुक करने के लिए फ्लाईओवर के ऊपर साईन बोर्ड लगाये जायेगे.
8. मास मछली की दुकाने काँवड यात्रा वाले मार्ग पर प्रतिबंधित रहेगी.
9. लाउड हैलर/स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार करते रहेगे तथा कावड यात्रा के दौरान नशा व हुडदग करने वाले मुख्य मार्ग से हटकर डीजे बजाकर हुडदग करने वालो पर विशेष ध्यान देगे.
10. वन विभाग से वार्ता कर सत्यानारायण मन्दिर के आस-पास कावडियो को नही सोने दिया जायेगा क्यो कि तेन्दुएओ तथा हाथी तथा अन्य जानवरो का खतरा बना रहता है उक्त सम्बन्ध में बडे-2 फ्लैक्सी बोर्ड पम्पलेट छपवाकर आवश्यक दिया निर्देश दिए जाये.
11. सडक के किनारे कोई भी भण्डारा व अतिक्रमण इत्यादी नही होना सुनिश्चित करे गे । मन्दिर के अन्दर व अन्य प्रागण खुले स्थानो मे भण्डारा लगाये जायेगे.
12 गंगा जल की 50 कैन थाना परिसर के अन्दर भरकर रखी जायेगी ताकि जरुरत पडने पर कावडियो को दी जा सके.
13 दुकानदारो द्वारा सडक किनारे अतिक्रमण नही होने देना है।
14. फ्लैट के किरायेदारो तथा दुकानदारो तथा ठेली वालो का सत्यापन पर कार्य प्रचलित है.
15.मस्जिद के मौलवी /प्रबंधक से भी बात करके समन्वय बनाया जाए ।
16. रिस्पोन्स टाइम कम करना है तथा तुरन्त स्पोट /घटना स्थल पर पहुचना सुनिश्चित करना है।
17. सडक किनारे बने सभी घरो के निवासियो को लाउड हैलर /स्पीकर की सहायता से सूचित करेगे कि कावड यात्रा के दौरान अपने दुपहिया वाहन अपने घरो के सामने खुले मे नही छोडे तथा सडक किनारे रखी बाईक का कांवड के दौरान चोरी की घटनाओ पर विशेष ध्यान रखना है ।
18. काँवड कभी कभी गलियो मे घुस जाते है इसलिए मुख्यत सडक से अंदर जाने वाली गलियो पर भी गश्त पार्टी नियुक्त की जाएगी ।

Related Articles

हिन्दी English