रायवाला : प्रतीत नगर में देर रात गुलदार ने किया विनोद राजभर पर हमला, गंभीर हालात में एम्स ऋषिकेश में भर्ती

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला : रायवाला इलाके के प्रतीत नगर में देर रात यानी रविवार की रात एक ब्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया. विनोद राजभर नाम के ब्यक्ति पर हमला हुआ है. रायवाला इलाके के ग्राम प्रतीत नगर के वार्ड नंबर 15 वैदिक नगर 3 में रहते हैं विनोद. रात 1:30 पर गुलदार द्वारा विनोद राजभर पुत्र बब्बन राजभर पर हमला कर दिया गुलदार ने. हमले में विनोद के गले और चेहरे पर काफी चोटें लगी हैं और खून काफी बह गया है. तुरंत घायल हालत में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है विनोद को. वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत ग्राम प्रधान अनिल कुमार पिवाल व राजाजी पार्क के वन क्षेत्रधिकारी महेन्द्र गिरी गोस्वामी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घायल को 108 के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है. फिलहाल विनोद का उपचार जारी एम्स में. लेकिन लोगों में खौफ है जरूर है. घटना की जानकारी प्रतीत नगर उपप्रधान अंजना अनिल चौहान ने दी.

Related Articles

हिन्दी English