रायवाला: सुसवा नदी के पास बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में लाश मिली, शिनाख्त होनी बाकी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रायवाला: रायवाला थाना क्षेत्र के सुसवा नदी के पास एक बुजुर्ग का संदिग्ध हालात में शव मिलने से हड़कंप मच गया. रायवाला पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची. वहीँ मौके से शव के पास ही एक साइकिल भी मिली है. पुलिस ने शव को कब्जे लिया।आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को फिलहाल एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया मंगलवार शाम पुलिस को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सूचना मिली कि सुसवा नदी के पास एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ है।

ALSO READ:  UK : 12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। नुजुर्ग के पास कोई दस्तावेज या पहचान पत्र भी नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो पाती. शव का पंचनामा भरने के बाद पहचान के लिए एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीँ पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है.

ALSO READ:  UK : भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की बैठक, शासन को सीमांत क्षेत्रों तक ले जाने की नई पहल
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English