पंजाब: बड़ी खबर-रिश्वतखोर स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्री पद से हटाया, कमीशन मांगने का आरोप, देखिये सीएम भगवंत मान ने क्या कहा मामले में (वीडियो)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को पद से हटा दिया है. सिंगला पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है. पंजाब की राजनीती में जैसे ही यह फैसला लिया गया हड़कंप मच गया…

क्या कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनिए इस वीडियो में—->>

वहीँ पंजाब सीएमओ ने बताया है कि विजय सिंगला के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे और इस संबंध में सबूत भी पाए गए थे. पंजाब के सीएमओ ने कहा, ‘उन पर आरोप है कि ठेकों के एवज में उन्होंने अधिकारियों से एक पर्सेंट कमीशन की मांग की थी. विजय सिंगला के खिलाफ ठोस सबूत भी पाए गए हैं। अब खबर आ रही है ACB ने विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है.

Related Articles

हिन्दी English