ऋषिकेश : तहसील में अभिलेख (संपत्ति कार्ड) वितरण कार्यक्रम का आयोजन,विधानसभा अध्यक्ष ने 31 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए, 70 हजार रुपए धनराशि के मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक भी वितरित

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश : आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के क्रम में स्वामित्व योजना के अंतर्गत तहसील ऋषिकेश में अभिलेख (संपत्ति कार्ड) वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 31 लाभार्थियों को संपत्ति कार्ड वितरित किए. कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रायवाला, छिददरवाला, जोगीवाला माफी, चक जोगीवाला, खैरी कला, गोहरीमाफी के 31 लोगों को संपत्ति कार्ड वितरित किए गए. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने 70 हजार रुपए धनराशि के मुख्यमंत्री राहत कोष के चेक वितरित भी किए.

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वामित्व योजना से गांवों में लोगों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक दिया जाता है इस योजना का मकसद संपत्ति का मालिकाना हक तय करना है उन्होंने कहा कि योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद मददगार साबित हो रही है.  अग्रवाल ने कहा कि यह योजना हमारे देश के गांव में ऐतिहासिक परिवर्तन लाने वाली है| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की संपत्तियों से जुड़ी भौतिक प्रतियां उनके मालिकों को सोपना है इससे संपत्ति का डिजिटल ब्योरा रखा जा सकेगा. ग्रामीणों को ना केवल आर्थिक लाभ होगा बल्कि दशकों से चली आ रही संपत्ति के उनके विवाद भी खत्म हो जाएंगे उन्हें कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं लगाने होंगे|इस योजना से भू संपत्ति मालिक अपने प्रॉपर्टी को वित्तीय संपत्ति के तौर पर इस्तेमाल कर सकेंगे इसका इस्तेमाल लोन के लिए आवेदन करने सहित अन्य आर्थिक लाभ के लिए किया जा सकेगा.

ALSO READ:  UK :मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे, तहसीलदार डॉ अमिता शर्मा, प्रभारी खंड विकास अधिकारी जगदीश सिंह रावत, एडीओ पंचायत श्याम लाल जोशी, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, प्रधान सागर गिरी, बलविंदर सिंह, प्रधान रोहित नौटियाल, प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, भगवान सिंह महर, नेहा नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

ALSO READ:  UK : चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English