उत्तरकाशी में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 5 के खिलाफ हुई कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
जनपद  उत्तरकाशी में पुलिस ने शनिवार को  चलाया सत्यापन अभियान.  किरायेदारों के सत्यापन न करवाने वाले 5 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में की कार्रवाई. आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, संदिग्धों की निगरानी एवं बाहरी प्रान्तों/राज्यों से आए व्यक्तियों के शत्-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करवाये जाने को लेकर आज दिनांक 7.12.2024 को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा उत्तरकाशी,जोशियाड़ा एवं ज्ञानसू क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा गैर प्रान्तों से आए बाहरी व्यक्तियों /मजदूरों/ फड़-फेरी, रेड़ी/ठेले लगाने वाले 80 व्यक्तियों/ किरायेदारों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे गये तथा किरायेदारों के सत्यापन न करने वाले 5 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गयी।सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस द्वारा सभी को अपने किरायेदारों के शत–प्रतिशत सत्यापन करवाने हेतु जागरूक किया गया तथा बाहर से आकर मजदूरी, फड–फेरी करने व घरेलू नौकर के रूप में कार्य करने वालों से अपना पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने की हिदायत दी गयी।
ALSO READ:  UK : पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री धामी  ने  सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान जनपदवासियों को किया समर्पित

Related Articles

हिन्दी English