पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में  बुधार को शैक्षिक सत्र 2026 -27 विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल वीरभद्र में  बुधार को शैक्षिक सत्र 2026 -27 विधिवत पूजा अर्चना के साथ प्रारंभ किया गया. विद्यालय भवन में पूजा पाठ हवन आदि कर शैक्षिक सत्र की शुरुआत की गई जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि नगर निगम ऋषिकेश वार्ड नंबर 31 की पार्षद  मुस्कान द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तक के वितरित की गई।
नवीन सत्र का आगाज करते हुए सर्वप्रथम विद्यालय के नरेंद्र सिंह  गुलेरिया प्रवक्ता जीव विज्ञान में विद्यालय के प्रधानाचार्य पद को दायित्व संभालते हुए सभी छात्र-छात्राओं को तथा शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हुए इस विद्यालय के सर्वागीण विकास करने का संकल्प लिया।अपने संबोधन में बोलते हुए उन्होंने कहा किया इस विद्यालय का नाम विगत वर्षों में स्वर्णिम अक्षरों में आता था पुनः इसके मान सम्मान को बनाये रखने के लिए हमें सबको एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष अपर्णा सिंह,वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश बलोदी, नरेंद्र सिंह रावत,  रेखा पवार, ज्योतिकिरण लोहानी, ललित मोहन जोशी, सुशील सैनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता,ऋषि राम उनियाल,अनूप वशिष्ठ दिवाकर मैथानी हरेंद्र सिंह राणा,डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, सुनीता पवार  इंदू सिंह आदि समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
ALSO READ:  UK : अल्मोड़ा में बिट्टू कर्नाटक के प्रयास रंग लाए,बेस अस्पताल की खराब सिटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, खुद भाजपा नेता ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English