पिथौरागढ़ : एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु, पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर जानकारी ली

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ : जनपद के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. सन्धु ने स्थानीय पण्डा फार्म के विश्राम गृह में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों के उत्पादन व विपणन के सम्बन्ध में जानकारी ली। विभिन्न विभागों जिला उद्योग केंद्र, आईएलएसपी, दीन दयाल-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन नगरपालिका परिषद पिथौरागढ़, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जनपद स्तरीय फेडरेशन सरस पिथौरागढ़ के विभागीय स्टाल लगाये गये थे। इन सभी स्टालों का मुख्य सचिव द्वारा निरीक्षण कर जानकारी ली गई। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने व उत्पादित सामग्री के बेहतर प्रचार प्रसार कर बाजार उपलब्ध कराये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मुख्य सचिव को बुकें भेंट कर उनका स्वागत करते हुए जनपद अंतर्गत संचालित योजनाओं व विकास कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व मुख्य सचिव ने मुनस्यारी का भ्रमण कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

ALSO READ:  UK : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर नैनीताल जनपद में विशेष मतदाता जागरूकता अभियान (SIR) का शुभारंभ

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, प्रभागीय वनाधिकारी के0के0रोसो सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : ऋषिकेश में टीएचडीसी सतर्कता जागरूकता अभियान के सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English