पायलट बाबा का निधन, हरिद्वार में दी जाएगी समाधी, एयर फ़ोर्स में थे कभी पायलट

जूना अखाड़ा में तीन दिन का शोक घोषत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

मुंबई : एयर फ़ोर्स में कभी पायलट रहे बाबा का निधन हो गया है. मुंबई में उन्हूने हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. उनकी इच्छा अनुसार हरिद्वार में समाधि दी जाएगी. जूना अखाड़े समेत सभी अखाड़ों में तीन दिन का शोक रहेगा. हरिद्वार अखाड़े में पायलट बाबा के ब्रह्मलीन होने पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उनके निधन से पूरे संत समाज में शोक की लहर है.  वे भारतीय वायु सेना में विंग कमांडर थे. उनका जन्म बिहार के सासाराम में हुआ था. उन्हूने १९६,१९६५ और १९७१ की लड़ाई में भाग लिया था. उनका असल नाम कपिल सिंह था. उन्हूने शिक्षा BHU से ग्रहण की थी. उसके बाद वे एयर फ़ोर्स में भर्ती हो गए थे. बाद में उन्हूने संस्यास ले लिया. उत्तराखंड में भी उनके कई आश्रम में हैं.

ALSO READ:  UK :पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है :पुष्कर सिंह धामी, CM

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर पायलट बाबा का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया.जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरी गिरी महाराज के निर्देश पर जूना अखाड़े की पूरे प्रदेश में स्थित सभी शाखाओं, आश्रमों और मुख्य पीठों पर शोक सभा व शांति पाठ का आयोजन किया जा रहा है. जूना अखाड़े ने तीन दिन का शोक घोषित किया गया है. इन तीन दिनों में पायलट बाबा की आत्मा की शांति के लिए शांति पाठ हवन तथा विशेष पूजा अर्चना की जाएगी.

ALSO READ:  UK : भीमताल से UKD विधायक प्रत्याशी नीरज बिष्ट ने किया क्षेत्र का भ्रमण, रामलीला में हुए शामिल, युवाओं को दिया रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य का आश्वासन
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English