गौरीकुंड हाईवे पर सड़क हादसे में फार्मासिस्ट कुशमलता की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
  •  गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, हादसे में 42 वर्षीय फार्मासिस्ट कुशमलता ने मौके पर तोड़ा दम‌ 
रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिर गया. बुधवार की घटना है. जिसमें एक  महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गयी.  वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था.  तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा. किसी ने सूचना एसडीआरएफ, डीडीआरएफ को दी. रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया. श्रीनगर से अगस्तमुनि जा रहा वाहन खाई में गिर गया. इस दौरान हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। किसी ने सूचना एसडीआरएफ, डीडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छवि CRDT-इन्टरनेट मीडिया 

Related Articles

हिन्दी English