पौड़ी : जिला मुख्यालय दीवानी न्यायालय परिसर एवं केंद्रीय विद्यालय में योग दिवस मनाया गया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय दीवानी न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल एवं केंद्रीय विद्यालय पौड़ी गढ़वाल में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशों के अनुपालन में योग दिवस धूम-धाम से मनाया गया। माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में सुबह 7ः00 बजे सभी न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगा दिवस मनाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रवि प्रकाश माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल, आशीष तिवारी न्यायिक मजि० प्रथम श्रेणी पौड़ी गढ़वाल उपस्थित रहे।

ALSO READ:  HR : समालखा हरियाणा में 79वें संत समागम की सेवाओं का मंगलमय आगाज सेवा बनी समर्पण की साधना

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अकरम अली ने केंद्रीय विद्यालय पौड़ी में योग शिविर में प्रतिभाग करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारे जीवन में योग का कितना बड़ा महत्व है, वर्तमान समय में दूषित खान पान से व्यक्ति को कई प्रकार के रोग हो जाते है, जिनसे बचने का सबसे सरल उपाय योग ही है। उन्होंने बच्चों को योग के फायदे बताये।आयोजित योग शिविर में संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, गुरु जन व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK:ऋषिकेश में छठे गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ, प्रीतम भरतवाण के सुरों ने किया आह्वान सभी देवी देवताओं का
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English