पौड़ी : सतपुली में तहसील दिवस…लिखित व मौखिक रूप से 35 शिकायतें दर्ज हुई, 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में तहसील मुख्यालय सतपुली में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में लिखित व मौखिक रूप से 35 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें से 21 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया व अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को प्रेषित की गई है।

तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें मानसून से मोटर मार्गों की क्षति, पेयजल, विद्युत आपूर्ति सहित अन्य विभागों की रही। उपजिलाधिकारी संदीप कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में जो शिकायतें दर्ज हुई हैं उनका निस्तारण समय से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समस्याओं का निस्तारण कर उसकी आख्या रिपोर्ट भी प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। कहा की पूर्व तहसील दिवस में जिन समस्याओं का निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है उनका भी तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को बैठकों में पूर्ण तैयारी के साथ प्रतिभाग करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विभिन्न कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण करते हुए उसकी आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करें। कहा कि विकास कार्यों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें।

ALSO READ:  UK: खेत में पहुंचीं डीएम, धान काटकर और मड़ाई कर परखी उपज

जिससे आम जनमानस को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा क्षेत्रीय समस्या का निस्तारण तहसील/विकासखंड स्तर पर ही करें, जिससे आम जनमानस को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेगें।इस अवसर पर तहसीलदार सुधा डोभाल, थानाध्यक्ष सतपुली लाखन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना ने एम्स ऋषिकेश पहुंचकर हाउस कीपिंग कर्मचारियों की समस्याओं को सुना
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English