नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें -
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशों के क्रम में महिला सम्बन्धी अपराधों के प्रति पौड़ी पुलिस की है जीरो टॉलरेन्स की नीति
  • गिरफ्तार अभियुक्त का नाम योगेश कुमार, पोक्सो अधिनियम के ठाट मकदमा दर्ज 
यमकेश्वर /ऋषिकेश : दिनांक 14.06.2025 को स्थानीय बालिका निवासी यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि योगेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वरा मेरे साथ घर में जोर जबरदस्ती कर गलत काम किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना यमकेश्वर पर तत्काल मु0अ0सं0- 08 /25, धारा- 75 बी.एन.एस,7 /8 पोक्सो अधिनियम बीएनएस बनाम पंजीकृत किया गया।
घटना नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म से सम्बन्धित होने के कारण मामले की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  लोकेश्वर सिंह द्वारा अभियुक्त की शीध्र गिरफ्तारी करने हेतु थानाध्यक्ष यमकेश्वर को निर्देशित किया गया।निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही, ठोस साक्ष्यों का संकलन कर गहन जांच करते  हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में बालिका के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त योगेश कुमार को बिध्याणी तिराहा यमकेश्वर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को  न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया। उक्त मामले में विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का नाम पता
योगेश कुमार (उम्र-36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय सतीश कुमार, निवासी- ग्राम- कांडा,यमकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0स0- 8 /25, धारा- 75 बी.एन.एस ,7 /8 पोक्सो अधिनियम।
पुलिस टीम-
1.  अरविन्द कुमार -थानाध्यक्ष यमकेश्वर 
2. महिला उपनिरीक्षक दीक्षा सैनी
3. मुख्य आरक्षी 133 ना0पु0 विपिन कुमार
4. आरक्षी 27 ना0पु0 शोकत अली

Related Articles

हिन्दी English