पौड़ी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में टेली केयर सेवा के तहत मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने किया

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में टेली केयर सेवा के तहत मिनी कॉल सेंटर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 प्रवीण कुमार ने किया। इस सेवा के तहत स्वास्थ्य सेवाएं ले रहे लाभार्थियों को फोन से संपर्क कर उनसे सूचनाएं साझा की जाएगी। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रमेश कुंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि टेलिकेयर सेवा के माध्यम से टीकाकरण कार्यक्रम के तहत किसी भी बच्चे या गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण व उनके अंतिम तिथि की जानकारी उनको फोन के माध्यम से दी जाएगी, जिससे वह समय से अपना टीकाकरण पूर्ण कर सकें। साथ ही काव्या ऐप के माध्यम से भी मॉनिटरिंग की जा रही है। कहा कि हाईरिस्क प्रेगनेंसी वाली महिलाओं से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। उन्होंने कहा कि टीबी कार्यक्रम के तहत वीडियो डॉट की शुरुवात जिले में की जाएगी जिसकी मॉनिटरिंग भी इस सेवा के माध्यम से की जाएगी। कुष्ठ रोग, गैर संचारी रोग आरसीएच कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित योजनाओं की मॉनिटरिंग के साथ ही लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने के लिए इस सेवा की शुरुवात की गई है।

ALSO READ:  UK : जनपद नैनीताल में अवैध रूप से संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों पर होगी अब सख्त कार्रवाई, टीमों का हुआ गठन - जिलाधिकारी

जिससे लाभार्थियों को ससमय स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के साथ ही उसकी मॉनिटरिंग भी की जा सके। उन्होंने बताया कि इस सेवा से चिकित्सालयों में दवाइयों की कमी का पता करने, जनपद के विभिन्न चिकित्सालयों से रेफर होने वाले मरीजों की त्वरित जानकारी प्राप्त करने के साथ ही आने वाले समय में इस सेवा को इमरजेंसी मेडिकल सेवा से भी जोड़ा जाएगा।कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कमलेश भारती, जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजीव रावत, डॉ0 पंकज जुयाल व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK:अधिकारियों की लापरवाही पर भड़के मंत्री राम सिंह कैड़ा, PWD को जनपद के सभी क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर तत्काल डामरीकरण के सख्त निर्देश
Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English