पौड़ी :विश्व ड्रग्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : विश्व ड्रग्स दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं, युवाओं की शक्ति का समाज एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि नशामुक्त भारत अभियान में सर्वाधिक संख्या में युवा जुड़े हैं।

ALSO READ:  UK:मंडलायुक्त दीपक रावत का रह्सील रामनगर का निरिक्षण, दाखिल-खारिज से संबंधित अधिकांश पत्रावलियों के 35वें दिन निरस्त होने पर तहसीलदार का स्पष्टीकरण लेने के दिए निर्देश

सोमवार को जिलाधिकारी ने कहा कि देश की इस चुनौती को स्वीकार करते हुए नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सभी को एक जुट होकर स्वयं के साथ-साथ परिवार, समुदाय, मित्र सहित अन्य को नशामुक्त करायें। उन्होंने कहा कि नशा निषेध दिवस मनाने का मकसद लोगों को नशे से होने वाले साइड इफेक्ट्स के प्रति जागरूक करना है। कहा कि नशा कई बीमारियों को जन्म देता है, जिससे मानसिक व शारीरिक सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है।

ALSO READ:  UK :कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अजीत रावत, सहायक भूलेख अधिकारी पूरण प्रकाश रावत, सहायक नाजिर मेहरबान सिंह सहित निर्मला, अंकिता, चंदन, पंकज, अशोक कुमार व अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English