पौड़ी : संयुक्त अभियान चैकिंग श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर व अन्य स्थलों पर चलाया गया, जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 40 चालान किये गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी : मानसून सीजन के दृष्टिगत श्रीनगर में उपजिलाधिकारी श्रीनगर व परिवहन विभाग ने संयुक्त चैकिंग अभियान चलाया। संयुक्त अभियान चैकिंग श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर व अन्य स्थलों पर चलाया गया। जिसमें चैकिंग के दौरान कुल 40 चालान किये गए।

उपजिलाधिकारी श्रीनगर अजयवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें हेलमेट, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र, बिना सीट बेल्ट, बिना लाइसेंस, बिना बीमा, बिना टैक्स, बिना परमिट, बिना फिटनेस, ओवरलोडिंग माल वाहन, पैसेंजर इन गुड्स व्हीकल, दो पहिया वाहन में क्षमता से अधिक सवारी, बिना सेफ्टी बेल्ट पहने वाहन संचालन सहित अन्य मामलों में 40 चालान किए गये, जबकि 16 डी एल के निलंबन की संस्तुति दी गईं। उन्होंने वाहन चालकों को निर्देशित किया यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही कहा कि वाहन क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बिठायें। कहा कि चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त किया जा सकता है। उन्होंने वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिये। जिससे स्वयं के साथ-साथ यात्री सुरक्षित रह सकेंगे।

ALSO READ:  UK : राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड का शानदार प्रदर्शन

चैकिंग अभियान में परिवहन विभाग से परिवहन कर अधिकारी जयंत वशिष्ट सहित अन्य संबधिंत कर्मचारी उपस्थित थे।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English