पौड़ी :प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक जनता से मिलने का समय निर्धारित : डीएम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी: जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने जनपद स्तर पर समस्त विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्षों को आदेशित किया है कि प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 1ः00 बजे तक जनता से मिलने का समय निर्धारित किया गया है।

निर्धारित समयान्तर्गत में जनपद के समस्त अधिकारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगें। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कोई अधिकारी अपरिहार्य कारणों परिस्थितियों में अपने कार्यालय में उपस्थित न हो तो वह अपने अधीनस्थ वरिष्ठ अधिकारी को जनता की समस्याओं की सुनवाई हेतु अधिकृत करना सुनिश्चित करेंगे, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

Related Articles

हिन्दी English