पौड़ी : उफरैंखाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, 4 करोड़ 85 लाख की लागत से GIC के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया,100 बेड के हॉस्टल का शिलान्यास भी हुआ, प्रीतम भरतवाण ने भी दी प्रस्तुति

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उफरैंखाल / पौड़ी :प्रदेश के उच्च शिक्षा, सहकारिता, प्रोटोकॉल, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज उफरैंखाल पहुंचे।

उन्होने आज 4 करोड़ 85 लाख की लागत से राजकीय महाविद्यालय उफरैंखाल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया, इसके साथ ही डॉ रावत द्वारा 3 करोड 92 लाख की लागत से बनने जा रहे गरीब छात्राओं हेतु निशुल्क 100 बेड के छात्रावास का शिलान्यास भी किया।इस अवसर पर डॉ रावत द्वारा महिला मंगल दलों को सम्मानित किया गया और विद्यालय में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया।

ALSO READ:  UK :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

इस अवसर पर पदम श्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के द्वारा शानदार प्रस्तुति पेश की गई। छात्र छात्राओं के द्वारा प्रीतम भरतवाण के जागर पर जमकर थिरके साथ ही उन्होने 10 ढोल दमाऊ वादकों को ढोल दमाऊ वितरित किये। इसके साथ ही छात्र छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। आयोजित कार्यक्रम स्थानीय ग्रामीण व महाविद्यालय की छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

हिन्दी English