पौड़ी : 10 जनवरी को होगी अहम वर्कशॉप उन उद्यमियों के लिए जिन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया हुआ है और दिक्कतें आ रही हैं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में आगामी 10 जनवरी प्रात 11:00 बजे कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में जनपद के ऐसे उद्यमी जिन्होंने सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए हैं तथा उसमें दिक्कतों आ रही है, उसके निराकरण हेतु एवं जो उद्यमी सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहते हैं, उनकी हैण्ड होल्डिंग आदि किये जाने के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा।

ALSO READ:  UK : राज्यसभा सीट के लिए BJP प्रत्याशी  दिनेश आर्य ने किया नामांकन

जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने राजस्व टीम (सदर पटवारी/रजिस्ट्रार कानूनगो/कानूनगो) के साथ कार्यशाला में प्रतिभाग करेंगे। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी उरेडा को निर्देशित किया कि सौर ऊर्जा संयंत्र से संबंधित सभी उद्यमियों को आमंत्रित करने के साथ ही ऐसे उद्यमी जो सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करना चाहते है को भी कार्यशाला में आमंत्रित किया जाए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता, विद्युत (उत्तराखण्ड पॉवर कारपोरेशन लि.) को अपने स्तर से पॉवर परचेज़ अग्रीमेंट पॉवर इवैक्यूएशन के संबंध में अद्यतन सूचनाओं सहित प्रतिभाग करने के निर्देश दिये।

Related Articles

हिन्दी English