पौड़ी : एयर फ़ोर्स की भर्ती होगी यहाँ पर, पौड़ी में पहुंची टीम एयर फ़ोर्स की

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :  वायुसेना चयन केंद्र रेस कोर्स नई दिल्ली तथा एयरफोर्स चण्डीगढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि आगामी 03 जुलाई से 12 जुलाई 2024 तक एयरफोर्स स्टेशन, चण्डीगढ़ में मेडिकल असिस्टैंट कैडर की भर्ती आयोजित की जायेगी।      सार्जेंट दीपक केशरी के नेतृत्व में आज तीसरे दिन जनपद के विकासखंड खिूर्स के राजकीय इंटर कालेज खिर्सू, राजकीय इंटर कालेज कठूली व राजकीय इंटर कालेज खंडाह में छात्रों को भर्ती की जानकारी देते हुए उनमें देश भक्ति का जज्बा भरकर देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अग्निवीर कैडर भर्ती और ऑफिसर कैडर भर्ती आवश्यक प्रक्रियाओं जैसे कि शैक्षणिक योग्यताऐं, शारीरिक मापदण्ड, चिकित्सा परिक्षण और परीक्षाओं के चरणों की जानकारी  छात्र-छात्राओं को दी।   इस अवसर पर संजय कुंडू, श्री दुष्यंत सहित अन्य कर्मचारी व विद्यालयों के प्रधानाचार्य/शिक्षक उपस्थित थे।

ALSO READ:  UK :’चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा’

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English