पौड़ी : विकासखण्ड कोट के बहेड़ाखाल क्षेत्र में राशन कार्ड ऑनलाईन किये जाने हेतु कैम्प आयोजित किया जायेगा, ये दस्तावेज लाने होंगे

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

पौड़ी :जिला पूर्ति अधिकारी के0 एस0 कोहली ने बताया कि जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशानुसार अगामी 31 मई, 2023 को विकासखण्ड कोट के बहेड़ाखाल क्षेत्र में राशन कार्ड ऑनलाईन किये जाने हेतु कैम्प आयोजित किया जायेगा, जिसमें ग्राम सभा के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/संबंधित पूर्ति निरीक्षक एवं विकासखंड कार्यालय/जिला पूर्ति कार्यलय के ऑपरेटर उपस्थित रहेगें।जिला पूर्ति अधिकारी के0 एस0 कोहली ने बताया कि उक्त कैम्प में राशनकार्ड ऑनलाइन किये जाने हेतु आवेदकों द्वारा पूर्ण रूप से भरा गया राशन कार्ड जॉचपत्र, परिवार का आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्ट्रर की प्रति, सभी सदस्यों की आधार कार्ड की प्रति, मुखिया की दो पासपोर्ट साइज फोटो, सभी सदस्यों के पहचान पत्र की प्रति, मुखिया के बैंक पासबुक की प्रति तथा परिवार के गैस कनैक्सन पासबुक की प्रति लानी आवश्यक होगी।

Related Articles

हिन्दी English