ऋषिकेश : शिवपुरी इलाके में यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग थे सवार

ADVERTISEMENTS
ऋषिकेश :चारधाम यात्रियों की रविवार को एक बस पलट गयी. शिवपुरी इलाके में. शिवपुरी थाना मुनि की रेती क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर जहां पर काम चल रहा है वहां पर यात्रियों की बस बस नंबर UK14PA0605 पलट गई है।SDRF इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण के मुताबिक़, बस में 25 लोग सवार थे. चारधाम यात्रा से बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रहे थे सभी यात्री. बताया गया ड्राइवर की खिड़की खुल गई थी. जिसे बंद करते हुए बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई.दुर्घटना में एक महिला को चोट आई है. जिन्हें 108 एम्बुलेंस से गवर्नमेंट हॉस्पिटल ऋषिकेश भिजवाया गया. महिला का नाम -तनु गुप्ता पुत्री ज्ञानचंद गुप्ता निवासी लखीमपुर उत्तर प्रदेश उम्र लगभग 30 वर्ष है. महिला की माता भी उनके साथ ही हैं. महिला की स्थिति सामान्य बताई जा रही है व बाकी यात्रियों की स्थिति भी सामान्य है. स्थानीय पुलिस द्वारा ही रेस्क्यू कार्य किया गया था.



