उत्त्तराखण्ड में यहां पैरा कमांडो की सड़क दुर्घटना में मौत, परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

रामनगर : देश ने एक पैरा कमांडो खो दिया आज।आज सुबह स्कूल बस और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई, वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह ग्राम करनपुर निवासी (23) वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा ग्राम कानियां बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच करनपुर इंटर कॉलेज के समीप एक स्कूल बस के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक पर टक्कर मार दी, जिसमें हिमांशु (फौजी) गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु लेह लद्दाख में पोस्टेड था।

ALSO READ:  ऋषिकेश आबकारी टीम का छापा, दो गिरफ्तार

एक्सीडेंट के बाद आस पास के लोगों द्वारा हिमांशु मेहरा को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा  हिमांशु शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। वहीं घटना के बाद फौजी के परिवार में मातम छाया हुआ है।

ALSO READ:  UK : ज्योलिकोट में जल जनित बीमारियों से बचाव कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने लिया जायजा

कोतवाली के सीनियर सब इंस्पेक्टर प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही शव परिजनों को सौंप दिया है, तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। देश ने एक पैरा कमांडो खो दिया है। वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

Ad Ad Ad

Related Articles

हिन्दी English