उत्तरकाशी : “पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान” पहुंचा डुंडा GIC…राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा BJP नेहा जोशी बोली उत्तराखंड में अंतिम गाँव तक पहुँचने का है संकल्प

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी : शिक्षा दूरस्थ इलाकों तक पहुंचेगी तो राज्य आगे बढ़ेगा. शिक्षित होना और शिक्षित किसी को करना बड़े कर्मों में से एक है. क्योँकि आप युवाओं के दिलों में ज्ञान का दीप जला रहे हैं. यही काम कर रही हैं भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी. वे खुद उत्तराखंड की रहने वाली हैं और युवाओं में खासा लोकप्रिय हैं. अभियान के तहत उत्तरकाशी के कीर्ति इंटर कॉलेज डूंडा जीजीआईसी पहुँचा पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान.

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में CM ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की

शनिवार को उत्तरकाशी जिले के कीर्ति इंटर कॉलेज में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने पढ़ेगा उत्तराखंड तो बढ़ेगा उत्तराखंड अभियान के तहत बच्चों को नोटबुक वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र तथा राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं पर बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। इन सभी योजनाओं को नोटबुक में दर्शाया गया है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें, अपनी पढ़ाई में अच्छे से मन लगाकर अपने भविष्य की ओर ध्यान देना है। इस अभियान का शुभारंभ 15 जनवरी को देहरादून में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अजेय कुमार ने किया था। जिसे उत्तराखंड के सुदूरवर्ती गांवों तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भटवाड़ी विमला रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा शैलेंद्र कोहली, प्रधानाचार्य कैलाश मणि गौड़, राजीव बहुगुणा, संजय थपलियाल, मुकेश थपलियाल, दुर्गेश सिलवाल, मनोज सिलवाल, वेद प्रकाश बिजल्वाण, दीपक नौटियाल, पंकज थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

ALSO READ:  UK : हल्द्वानी में CM ने अल्मोड़ा लोकसभा क्षेत्र के सांसदगण, विधायकगण एवं जिलाध्यक्षों के साथ क्षेत्रीय विकास एवं संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की

Related Articles

हिन्दी English