ऋषिकेश: गंगा में दिल्ली निवासी युवक को डूबने से बचा लाये PAC हरिद्वार फ्लड रेस्क्यू टीम के जवान, देखें VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें -
ऋषिकेश : दिल्ली निवासी एक युवक की जान बचा लाये पुलिस के जवान. मामला रामझूला के पास का है. जवानों के मुताबिक़,  शनिवार को  समय लगभग 1800 बजे, अनंत मिश्रा पुत्र  शरत मिश्रा उम्र 35 वर्ष निवासी नजफगढ़  नई दिल्ली   जोकि पांडू पत्थर  नीम बीच,  तपोवन में स्नान करते समय गहरे पानी में डूबने लग गया था. वहां तैनात,  समय रहते  E कंपनी 40वी वाहिनी पीएसी हरिद्वार फ्लड रेस्क्यू की टीम द्वारा सकुशल रेस्क्यू करके गंगा जी से  बाहर निकला गया. उसके बाद उसे   प्राथमिक उपचार/सीपीआर देने के पश्चात उसके साथियों के सुपुर्द किया गया! उल्लेखनीय है, PAC हरिद्वार आपदा राहत दल के जवान इस इलाके में गंगा नदी किनारे हमेशा तैनात रहते हैं. कई लोगों को डूबने से अब तक बचा चुके हैं. पर्यटकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए अब इनका रोल अहम हो जाता है. ऐसे में अगर युवक डूबने लग गया था, कुछ सेकंड्स देर होती तो गंगा नदी में ओझल हो सकता था. अंत में  सभी ने पुलिस कर्मियों के रेस्क्यू  की सराहना की. 
रेस्क्यू  टीम के सदस्यों के नाम हैं –
1-हेड कांस्टेबल धनवीर सिंह
2-कांस्टेबल सुनील चौहान
3-कांस्टेबल महेश कुमार
ALSO READ:  UK :कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF का रेस्क्यू अभियान जारी, गंगा एवं गंगनहर में संकट में फंसे 21 शिवभक्तों को सकुशल बचाया

Related Articles

हिन्दी English